पंचकूला: PWD रेस्ट हाउस कालका में पिंजौर कालका मार्केट के व्यापारियों व मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की ट्रैफिक इंचार्ज संग हुई बैठक
शुक्रवार को पिंजौर कालका की मार्केट के दुकानदार और व्यापारियों के साथ मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन की संयुक्त मीटिंग पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस कालका में आयोजित की गई थी। मीटिंग में ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज विजेंद्र सिंह मौजूद थे। मीटिंग में कालका पिंजौर में वाहनों की नो एंट्री का मुद्दा हावी रहा। मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मुकेश कंसल ने जानकारी दी।