जोधपुर: वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जोधपुर की मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखा
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जोधपुर की मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर देशसेवा में हरसंभव सहयोग की पेशकश की है। विवि के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक की ओर से लिखे गए पत्र में बताया गया कि 'राष्ट्रहित सर्वोपरि है और हमेशा रहेगा। वर्तमान बदले हालात में हम सभी हर वक्त देश सेवा के लिए तैयार हैं।