जोधपुर: भारतीय सेना की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद जोधपुर जिला प्रशासन ने गुरुवार को जन सलाह निर्देश जारी किए हैं
भारतीय सेना की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद जोधपुर जिला प्रशासन ने गुरुवार शाम 4:00 बजे निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन ने कहा कि यह जन सलाह- निर्देश आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत जारी किए जा रहे हैं। भारत-पाकिस्तान में तनाव की स्थिति में सभी लोग इन्हें गंभीरता से लें। इनमें अफवाहों से बचने, सायरन बजने और ब्लैकआउट की स्थिति में क्या करना है।