जोधपुर: आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित
आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरुवार शाम 4:00 बजे कंट्रोलर नागरिक सुरक्षा कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए और जिला स्तर पर संभावित आपातकालीन स्थितियों से निपटने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया।