जोधपुर: जोधपुर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर के सामने फुटपाथ पर एक कट्टे में महिला का शव मिला
जोधपुर के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर गुरुवार सुबह पुलिस कमांड कंट्रोल सेंटर के सामने फुटपाथ पर एक कट्टे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मिलने पर उदय मंदिर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर एमजीएच मॉर्च्युरी में रखवाया। प्रारंभिक जांच से यह शव किसी खानाबदोश महिला का लग रहा है। फिलहाल इसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।