जोधपुर: ब्लैक डाउन के अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने महिला की हत्या कर शव सड़क पर फेंका, क्षेत्र में फैली सनसनी
जोधपुर के कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्लास्टिक के कट्टे में हाथ पैर बंधे हुए एक महिला का शव आज गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीसीपी आलोक श्रीवास्तव सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त के लिए डॉग स्क्वायड एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया।