फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मची सनसनी, शिनाख्त के प्रयास जारी
जनपद फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक ट्रेन हादसे में अज्ञात युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन से रूपसपुर की ओर रेलवे लाइन पर करीब 30 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर थाना लाइनपार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी लाइनपार ने सीयूजी नंबर पर जानकारी दी।