JPSC Protest: देवेंद्रनाथ महतो का बड़ा ऐलान
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों ने रांची में भर्ती प्रक्रिया को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से अदालत में अभ्यर्थियों का पक्ष मजबूती से नहीं रखा गया।
देवेंद्रनाथ महतो ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान करते हुए कहा कि 15 सितंबर को अगर सरकार की ओर से कमजोर पैरवी हुई, तो सीएम आवास का घेराव किया जाएगा।
इसके साथ ही 24 सितंबर से नेमरा से 'भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा' निकालने की घोषणा की गई है। इस यात्रा के जरिए भर्ती प्रक्रिया में सुधार, पारदर्शिता और अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर आवाज उठाने की बात कही गई है।
इस वीडियो में जानिए JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगें, देवेंद्रनाथ महतो का पूरा ऐलान और आंदोलन की आगे की रणनीति।
#JPSC #JSSC #JPSCProtest #JPSCNews #JSSCNews #DevendraNathMahato #JharkhandNews #JharkhandJobs #JharkhandExam #JPSCJSSC #RecruitmentNews #JharkhandStudents #RanchiNews #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #JPSCUpdate #JSSCUpdate #JharkhandLatestNews