नानपारा: नानपारा के नील कोठी में मनाई गई श्री कृष्ण भगवान की छठी, श्रद्धा और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना व आरती हुई
बहराइच जिले के नानपारा में भगवान श्रीकृष्ण की छठी का समारोह धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन विकास खण्ड बलहा के नानपारा देहाती क्षेत्र में नील कोठी स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार को हुआ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव से इसमें भाग लिया। मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा।