मोहनलालगंज: लाठी-डंडों और ईंटों से युवक की पिटाई, गंभीर चोटें आने का आरोप, केस दर्ज
मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के गनियार गांव में रंजिश के चलते युवक की लाठी-डंडों और ईंटों से पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित अरविंद कुमार कोरी की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि नौ नवंबर को दोपहर करीब दो बजे गांव के ही शिवम ने लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। वहीं, राजा पुत्र स्व. रामस्वरूप मारपीट के लिए ललकार रहे थे। हमले में