शाजापुर: पुलिस ने जिले वासियों से की अपील, शाजापुर जिले में बंद के दौरान किसी भी गैर कानूनी गतिविधियों का हिस्सा ना बने
शाजापुर पुलिस ने जिले वासियों के नाम एक अपील जारी करते हुए कहां की आज बुधवार 21 अगस्त को संभावित भारत बंद के दौरान शाजापुर जिले की सामाजिक समरसता, सद्भाव एवं शांति व्यवस्था और सौहार्द बनाए रखें। शाजापुर जिले में बंद किसी भी तरह की गैर कानूनी गतिविधियों का हिस्सा ना बने और कोई ऐसा कार्य न करें जिससे जिले की शांति व्यवस्था भंग हो। आपत्तिजनक पोस्ट ना करें।