शाजापुर: शाजापुर कृषि मंडी में ₹4162 प्रति क्विंटल तक बिकी सोयाबीन, ₹24000 प्रति क्विंटल तक पहुंचे लहसुन के दाम
शाजापुर कृषि उपज मंडी में मंगलवार को सोयाबीन 4162 रुपए क्विंटल तक बिका। जबकि लहसुन के दाम 24000 रुपए क्विंटल तक पहुंचे। मंडी में पिछले कुछ दिनों से उपज के दाम में लगातार उतार चढ़ाव आ रहा है। वहीं त्योहारी सीजन के कारण उपज की आवक भी कम हुई है। मंगलवार को मंडी में सोयाबीन की 180 क्विंटल उपज की आवक हुई। जो 3310 रुपए से लेकर 4162 रुपए क्विंटल कर बिकी।