छुरा: बीजेपी का सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक, 17 को जलेंगे 25 दीपक
भाजपा मंडल छुरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष सेवा और समर्पण के जश्न में सेवा संकल्प अभियान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुरलीधर सिन्हा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और जनता तक योजनाएं पहुंचाने का आह्वान किया। 17 सितंबर को हर बूथ पर 25 दीपक जलाने का "आशीर्वाद का दीया" कार्यक्रम भी होगा।