#बोकारो में #पेट्रोल-डीजल की काली मंडी का भंडाफोड़, तीन जगह एक साथ छापेमारी
🚨 बोकारो में अवैध पेट्रोल-डीजल और इथेनॉल रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। चास एसडीओ प्रांजल ढांडा के नेतृत्व में सेक्टर-12, बालीडीह और गरगा डैम क्षेत्र में एक साथ की गई औचक छापेमारी में हजारों लीटर अवैध ईंधन बरामद किया गया। कार्रवाई के दौरान एक एचपीसीएल टैंकर और एक बीपीसीएल टैंकर को भी पकड़ा गया, जो कथित तौर पर बीच रास्ते ईंधन चोरी कर रहे थे। कई ड्रम, कंटेनर और उपकरण भी जब्त किए गए। प्रशासन ने पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है और सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
#BokaroNews #BreakingNews #IllegalFuelRacket #PetrolDieselTheft #JharkhandNews #ChasSDO #PoliceRaid #FuelScam #BigBreaking #ViralNews
Chas, Bokaro | Jun 28, 2026