फिरोजाबाद मोहर्रम को लेकर जिलाधिकारी संतोष शर्मा , वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने पूरी टीम के साथ नगर में पैदल गस्त करके जुलूस मार्गो का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया
और कहां के परंपरागत तरीके से सरकारी गाइडलाइन के तहत मोहर्रम को संपन्न कराया जाएगा,
पूर्व में ही निर्धारित रूटों से जुलूस निकल जाएंगे,
मोहर्रम की दसवीं तारीख है सारे नगर से ताजिए और अलम विभिन्न रास्तों से होकर कर्बला में पहुंचेंगे प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है हर चौराहे मिश्रित आबादी चप्पा चप्पा पर पुलिस की ड्युटियान लगा दी गई हैं हर जगह पुलिस मौजूद रहेगी,
करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्ला खान ने कहा कि पहले से ही निर्धारित रूटों से अपने-अपने ताजिया अलम शहीदाने कर्बला में लेकर सुपुर्द खाक करें
खासकर नौजवानों से कहना चाहूंगा कि निर्धारित रूटों के अलावा किसी अन्य रास्तों से अपने ताजिए और आलम लेकर ना आए
सरकारी गाइडलाइन का पालन करें
किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें,
सोशल मीडिया पर किसी भी भड़काऊ वीडियो का आदान-प्रदान न करें,
किसी भी तरह की दिक्कत होने पर 112 चौकी थाना पर संपर्क करें आपकी समस्याओं को सुनकर तुरंत निदान किया जाएगा,
मुहर्रम उल हराम गम के मौके पर दुआ पढ़ते हुए शहीदाने कर्बला में आए
और उसी तरह शाम 5:00 बजे तक
दुआ पढ़ते हुए अपने घरों को वापस जाएं,
मुख्य रूप से नगर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर प्रसाद,
अपर आयुक्त अजय कुमार,
नगर मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पांडे ,सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, सभी थाना प्रभारी , और जिम्मेदार अधिकारी पैदल गश्त में मौजूद रहे।