झाझा: नारगंजो स्टेशन के पास भाकपा माले ने चलाया जनसम्पर्क अभियान, 3 मार्च को पटना में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील
Jhajha, Jamui | Feb 25, 2024 भाकपा माले के प्रखंड कमेटी सचिव कंचन रजक की अगुवाई में नारगंजो स्टेशन के पास जनसंपर्क अभियान चलाया गया। सचिव ने लोगों से कहा कि भाजपा ने सीएम नीतीश कुमार को मोहरा बनाकर बिहार की सत्ता हड़प ली है। सीएम नीतीश कुमार ने गरीबों के साथ विश्वासघात किया है। 3 मार्च को पटना में महागठबंधन के होने वाले कार्यक्रम में सभी लोगों से पटना चलने का अपील की गई है।