झाझा: बाराजोर गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में 3 लोग हुए घायल, रेफरल अस्पताल झाझा में हुआ इलाज
Jhajha, Jamui | Feb 23, 2024 झाझा थाना क्षेत्र के बाराजोर गांव में बच्चों के बीच हुई लड़ाई में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी, जिसमें दोनों पक्षों से कुल दो महिलाएं व एक बच्चा घायल हो गया। घायल की पहचान लजीमा खातुन, साजदा खातुन व शहंशहा अंसारी के रूप में हुई है। घायल सभी लोगों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक के द्वारा सभी घायलों का उपचार किया गया।