झाझा: प्रखंड कार्यालय सहित अन्य सरकारी संस्थानों में जाकर चाइल्ड हेल्पलाइन काउंसलर ने चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में दी जानकारी
Jhajha, Jamui | Feb 23, 2024 चाइल्ड हेल्पलाइन के काउंसलर पूजा भारती, छात्र नेता सूरज बरनवाल ने झाझा प्रखंड कार्यालय, रेफरल अस्पताल एवं अन्य सरकारी संस्थानों में पहुंचकर मौजूद पदाधिकारी से संपर्क कर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा लावारिस या शोषण होते देखें तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन में संपर्क करें। ताकि वैसे बच्चों को सुरक्षा प्रदान किया जा सके।