झाझा: कांग्रेस की ओर से झाझा अंबेडकर चौक पर आयोजित किया गया जनसंवाद कार्यक्रम, कांग्रेस नेता आईपी गुप्ता रहे मुख्य अतिथि
Jhajha, Jamui | Feb 24, 2024 झाझा अंबेडकर चौक पर शनिवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता आईपी गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जमुई बढ़ेगा तो बिहार बढ़ेगा और जब बिहार बढ़ेगा तो देश बढ़ेगा। केंद्र सरकार ने तीन हजार कारखाने बंद कर दिए जिससे लाखों लोग बेरोजगार हो गए। बिहार में योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंच रहा है।