झाझा: कावर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होने से दम्पति हुए घायल, रेफरल अस्पताल झाझा से सदर अस्पताल किया गया रेफर
Jhajha, Jamui | Feb 24, 2024 कावर गांव के पास रात्रि करीबन 12ः30 बजे बाइक से अपने घर जा रहे दंपति सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए डायल 112 की पुलिस ने रेफरल अस्पताल भेजा। अस्पताल में घायल दंपति का इलाज होने के बाद स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया। घायलों की पहचान महेश्वरी यादव और उनकी पत्नी रिंकू देवी के रूप में हुई है।