शाहजहांपुर: सपा छात्र सभा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर में आज समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नीट परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट में प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में नीट परीक्षा के दौरान हुई धांधली की सीबीआई जांच करवा कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।