शाहजहांपुर: राज्यपाल ने वित्त मंत्री के साथ BJP नेता के वृंदावन गार्डन स्थित आवास पर सफाई कर्मियों एवं बच्चों को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज शाहजहांपुर पहुंची। जहां राज्यपाल ने वित्त मंत्री के साथ वृंदावन गार्डन स्थित भाजपा नेता विनय अग्रवाल के आवास पर पहुंचकर सफाई कर्मियों एवं बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा नेता विनय अग्रवाल ने सपरिवार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं वित्त मंत्री का भव्य स्वागत किया।