शाहजहांपुर: महामहिम राज्यपाल ने हनुमत धाम पर पहुंचकर हनुमान जी के किए दर्शन प्रबंध समिति ने किया स्वागत सम्मान
उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का आज शाहजहांपुर आगमन हुआ इस दौरान राज्यपाल महोदया वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के ड्रीम प्रोजेक्ट हनुमत धाम पर पहुंची। जहां राज्यपाल महोदया ने हनुमान जी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान हनुमत धाम प्रबंध समिति ने उनका स्वागत और सम्मान किया। राज्यपाल ने वित्त मंत्री द्वारा किए गए विकास कार्यों की सराहना की।