शाहजहांपुर: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के गेट पर पाकिस्तान का फूंका पुतला, तहसीलदार सदर को सौंपा ज्ञापन
शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट गेट पर आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर निवेदिता सिंह ठाकुर को सौंपा। ज्ञापन के दौरान जम्मू कश्मीर में श्रद्धालुओं पर किए गए हमले को लेकर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।