शाहजहांपुर: बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम पहुंची यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज शाहजहांपुर के बरतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम में पहुंची जहां उन्होंने पूर्व निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता की। इस दौरान राज्यपाल महोदया ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक भी वितरित किए। समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया। वित्त मंत्री के साथ विधायकों ने राज्यपाल का स्वागत किया।