गंगधार झालावाड़
10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान
उन्हेल नागेश्वर के कृष्ण विद्या मंदिर और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया!
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से गीता दीदी ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और कहा — "नशा नाश की जड़ है।"
कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने जीवनभर नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली।
उपस्थिति: ओमप्रकाश शर्मा, सुरेंद्र कालरा, शीला बहन, विद्यालय संचालक नरवर सिंह चौहान, प्राचार्य कृष्णपाल सिंह चंद्रावत, शाला प्रभारी पप्पू राम मेहरा एवं समस्त स्टाफ।
आइए, हम सब मिलकर एक नशा-मुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण करें!
#NashaMuktiAbhiyan #NashaMuktiBharat #KrishnaVidyaMandir #UnhelNageshwar #BrahmaKumaris SayNoToDrugs HealthyIndia UnhelNews AwarenessDrive