तमकुही राज: तमकुहीराज में नाली निर्माण के लिए हो रही खुदाई के दौरान गिरी बाउंड्री, खुदाई रोकी गई
तमकुहीराज नगर पंचायत के वार्ड नं. 13 शास्त्री नगर में नाली निर्माण के लिए हुई खुदाई के दौरान एक व्यक्ति की बाउंड्री गिर गयी है, जबकि एक व्यक्ति के मकान में दरार पड़ गया है। जिसके बाद सोमवार को लोगों ने नाली की खुदाई को रोक दिया है। वहीं इसके लिए सभासद प्रतिनिधि ने ठीकेदार को जिम्मेदार बताया है।