तमकुही राज: तमकुहीराज तहसील में किसानों ने जमा किया प्रपत्र, NH 727B के लिए अधिग्रहीत भूमि में बने भवनों का मिल रहा मुआवजा
तमकुहीराज तहसील सभागार में नायब तहसीलदार कुन्दन वर्मा के देखरेख में किसानों के भवनों के मुआवजे को लेकर प्रपत्र तैयार किया गया। हरिहरपुर, गाजीपुर, सरया बुजुर्ग, रकबा, रामकोला चट्टी, निरहुगंज व नारायणपुर गांव के काफी संख्या में किसान NH 727B के लिए अधिगृत किसानों के भूमि में पूर्व से निर्मित भवनों का बने मुआवजा को लेकर पहुँच मुआवजे को लेकर जानकारी प्राप्त की।