तमकुही राज: कोइन्दी बुजुर्ग में बेटों के विवाद में 100 वर्षीय माँ का बोलना बड़े बेटे को नागवार लगा, माँ को जमीन पर पटककर किया घायल
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव कोइन्दी बुजुर्ग में दो बेटों के विवाद में 100 वर्षीय माँ को बोलना बड़े बेटे को नागवार गुजर गया। उसने अपने ही बुजुर्ग माँ को उठाकर जमीन पर पटककर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला लगनी देवी पत्नी स्व. ब्रह्मदेव यादव ने बताया कि उसके दो बेटे हरेराम व रामानन्द आपस मे झगड़ रहे थे। जिसपर उसने दोनों को डॉट दिया था।