सादाबाद: बालाजी नगर में केवल बेटियां होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटा, पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत
बालाजी नगर निवासी विवाहिता ने आरोप का आरोप है कि ससुरालियों ने कहा- उसने तीन बेटियों को जन्म दिया है, इसलिए उसे अब घर में नहीं रहने दिया जाएगा। सलोनी के अनुसार, जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपितों ने लात-घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई की, जिससे उसे चोटें आईं। पीड़िता ने बताया कि शोर सुनकर उसके ससुर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसे बचाया।