थाणू ग्राम पंचायत में चुनावी सरगर्मी तेज: सरपंच पद के उम्मीदवार अभिषेक राठौड़ के पक्ष में उमड़ा जनसमर्थन
डीडवाना।आगामी चुनावों को लेकर ग्राम पंचायत थाणू में राजनीतिक गतिविधियां और जनसंपर्क अभियान पूरी गति पकड़ चुका है। हाल ही में थाणू क्षेत्र में ग्रामीणों की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।जानकारों के अनुसार इस बार सरपंच पद के लिए अभिषेक राठौड़ (रिंकू) (MBA) मैदान में हैं। उनके द्वारा "हमारा संकल्प — पंचायत का विकास" के मुख्य एजेंडे के साथ क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जा रहा है।बैठक के दौरान युवाओं और बुजुर्गों समेत तमाम ग्रामीणों ने आपसी चर्चा की और पंचायत के विकास कार्यों व भावी रूपरेखा पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान ग्रामीणों की उपस्थिति से स्पष्ट है कि चुनाव नजदीक आते ही उम्मीदवारों द्वारा घर-घर व चौपालों पर जनसंपर्क का दौर काफी तेज हो गया है, जिससे चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है।
Didwana, Nagaur | Nov 13, 2026