कांके: रांची के हिनू स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे राज्यसभा सांसद धीरज साहू, ईडी के अधिकारी कर रहे पूछताछ
Kanke, Ranchi | Feb 10, 2024 दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री आवास से BMW कार जब्त की गयी थी। इसी संबंध में राज्यसभा सांसद धीरज साहू को पूछताछ ईडी दफ्तर बुलाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी को आशंका है कि BMW गिफ्ट के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी गई थी। ईडी ने जांच में पाया है कि दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जब कभी भी होते थे, इसी बीएमडब्लू का इस्तेमाल करते थे।