कांके: हरमू स्थित जेएमएम कैंप कार्यालय में जेएमएम महासचिव ने कहा राज्यपाल को स्पष्टीकरण देने की क्यों जरूरत पड़ी
Kanke, Ranchi | Feb 9, 2024 झारखंड में इन दिनों राजभवन और जेएमएम के बीच ठनी हुई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर कहा कि जब ईडी ने हिरासत में लेने की जानकारी दी, तब सभी विधायक राजभवन पहुंचे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल को काम सरकार को सलाह देना है।