कांके: रांची स्थित समाहरणालय में डीडीसी ने राष्ट्रीय फाईलेरिया कार्यक्रम की सफलता हेतु की जिला टास्क फ़ोर्स की बैठक
Kanke, Ranchi | Feb 10, 2024 रांची स्थित समाहरणालय में डीडीसी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय फाईलेरिया कार्यक्रम की सफलता हेतु जिला टास्क फ़ोर्स की बैठक की गई। बैठक में सभी सम्बंधित पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान डीडीसी दिनेश कुमार यादव ने कहा कि फाइलेरिया विलोपन हेतु कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को घर घर जाकर फाइलेरिया रोग से बचाव हेतु दवा खिलानी है।