जमुई: दबंग ने छात्रा के साथ की छेड़छाड़, केस करने पर हत्या की धमकी दे रहा, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Feb 14, 2025 जमुई शहर के कचहरी चौक स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने जा रही छात्रा के साथ पहले दबंग नवीनगर निवासी मो. इम्तियाज ने छेड़छाड़ किया। जब छात्रा के द्वारा टाउन थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई तो दबंग युवक अब छात्रा पर केस उठाने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही केस नहीं उठाने पर उसे और उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दी जा रही है।