जमुई: युवा चौपाल रैली की तैयारी को लेकर राजद के प्रधान कार्यालय में हुई बैठक
Jamui, Jamui | Feb 14, 2025 राष्ट्रीय जनता दल के युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर राजद प्रधान कार्यालय में शुक्रवार कि दोपहर 3 बजे बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक और पूर्व राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य केदार मुर्मू ने की। इसमें आगामी 5 मार्च को पटना के मिलर हाईस्कूल मैदान में होने वाली युवा चौपाल रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई।