चूरू: जिला कलेक्टर ने ढाढरिया बणीरोतान में की प्रगति लैब की शुरुआत, विद्यार्थियों को मिलेगी AI व तकनीक की जानकारी
Churu, Churu | Aug 7, 2025 चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने जिले में विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा में अग्रणी बनाने की अभिनव पहल करते हुए गुरुवार दोपहर 2 बजे जानकारी के अनुसार जिले के ढाढरिया बणीरोतान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एफआईए एनजीओ के सहयोग से लैपटॉप उपलब्ध करवाते हुए प्रगति लैब का उद्घाटन किया।