चूरू: रड़वा गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत, चार लोग हुए घायल
Churu, Churu | Aug 7, 2025 चूरू जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रड़वा के पास गुरूवार को सड़क हादसे में ऑटो में सवार पांच सगे भाइयों में से एक की मौत हो गयी। जबकि चार गंभीर घायल हो गये। हादसा उस समय हुआ जब गांव निम्मा के पांचों भाई राजगढ़ अपनी रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने जा रहे थे। सभी घायलों को पहले राजगढ़ के गर्वमेंट अस्पताल लाया गया।