बड़ौत: UP पुलिस भर्ती परीक्षा में दोघट कस्बे के युवक को OBC मैरिट में मिली दूसरी रैंक, कस्बे में हुआ जोरदार स्वागत
Baraut, Bagpat | Mar 17, 2025 दोघट कस्बा निवासी अनिल गिरि के बेटे हिमांशु गिरि ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा ओबीसी की मैरिट में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। हिमांशु ने सोमवार शाम करीब 5:30 बजे बताया कि यूपी पुलिस की ओबीसी मैरिट में दूसरा स्थान मिला है। एसआई की तैयारी चल रही है। कस्बे में हिमांशु गिरी का मिठाई खिलाकर व ट्रॉफी देकर जोरदार स्वागत किया गया।