बड़ौत: रमाला से गायब राजमिस्त्री साजिद हत्याकांड में ₹25,000 का इनामी वांछित हत्यारोपी भाई गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद
Baraut, Bagpat | Mar 17, 2025 ASP नरेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार शाम करीब 5 बजे बताया कि रमाला गांव से 8 फरवरी से गायब राजमिस्त्री साजिद की हत्या उसके भाई कासिम ने हिस्ट्रीशीटर को सुपारी देकर कराई थी। इस घटना में हिस्ट्रीशीटर विपुल, शुभम व मृतक का भाई कासिम 3 आरोपी हैं। पुलिस ने साजिद का शव हिस्ट्रीशीटर के खेत मेंं बंद पड़े कुएं से बरामद किया था। ₹25000 का इनामी हत्यारोपी गिरफ्तार किया है