बड़ौत: कंडेरा निवासी बाइक चोरी के मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, चोरी की गई बाइक बरामद
Baraut, Bagpat | Mar 17, 2025 बड़ौत पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बताया कि शनिवार को आसिफपुर खड़खड़ी निवासी साहिब ने तहरीर देकर बताया कि 12 मार्च को अज्ञात चोरों ने उसकी बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया तथा चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 2 आरोपी निशांत पुत्र रवीश निवासी कंडेरा पट्टी अहलावत व अर्जुन पुत्र प्रमोद निवासी कंडेरा पट्टी अहलावत को गिरफ्तार कर लिया।