कीरतपुरा ग्राम पंचायत में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में भूमि बंटवारे का पुराना मामला आपसी सहमति से निपटाया गया। सरथला के खातेदार जामनालाल और भगा ने खाता संख्या 59 की 1.6355 हेक्टेयर भूमि के बंटवारे हेतु आवेदन किया था। राजस्व विभाग ने अभिलेख व मौके की जांच कर दोनों पक्षों की बात सुनी है।