गंगधार: उन्हैल नागेश्वर में नए आपराधिक कानून को लेकर सीएम की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हुई आयोजित
उन्हेल नागेश्वर मे नए आपराधिक कानून को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया संवाद। देशभर में 1 जुलाई से लागु हुए नए आपराधिक कानून 2023 को लेकर सोमवार को कस्बे मे वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया। अटल सेवा केन्द्र में आयोजित हुए कार्यक्रम में नए आपराधिक कानून की संक्षिप्त जानकारी दी साथ ही कहा कि जनता को नए कानूनों का पता होना चाहिए।