गंगधार: गंगधार थाना परिसर में सीएलजी व शांति समिति की बैठक हुई आयोजित, नए कानूनों के बारे में दी गई जानकारी
गंगधार थाना परिसर में पुलिस उपाधीक्षक कालूराम वर्मा की अध्यक्षता में नए कानून को लेकर सीएलजी,शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमे सदस्यों को नए कानून के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में बताया कि सरकार ने अंग्रेजो के समय बने कानून में बदलाव करते हुए आइपीसी, सीआरपीसी, साक्ष्य अधिनियम को खत्म कर दिया है व नए कानून बनाए गए हैं जो कि 1 जुलाई से लागू किए जाएंगे।