गंगधार: चौमहला में यात्रियों को शुद्ध ठंडा जल पिलाने वाली फ्री जल सेवा समिति का समाजसेवियों ने किया स्वागत सम्मान
चौमहला रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शुद्ध ठंडा जल पिलाने वाली फ्री जल सेवा समिति का समाजसेवी कान्हा राठौर मित्र मंडल व सांवरिया रक्तदाता समूह द्वारा उनका सम्मान किया गया।फ्री जल सेवा समिति बरसो से गर्मी का मौसम आते ही होली के समय से प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पर दिन के समय आने वाली सभी ट्रेनों में व अस्थाई प्याऊ लगाकर प्लेटफार्म पर यात्रियों को भी पानी पिलाते है।