गंगधार: गंगधार पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग प्रकरणो मे दो नाबालिक बालिकाओ को किया दस्तयाब, पुलिस अधीक्षक ने की थी ईनाम की घोषणा
गंगधार पुलिस ने अपहरण के दो अलग-अलग दर्ज प्रकरणों मे दो नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब किया है। थानाधिकारी ने बताया कि 3 जुलाई 2020 को एक नाबालिग बालिका की मां द्वारा अपनी पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसे सुवासरा से दस्तयाब किया है, दूसरी बालिका के पिता द्वारा बालिका के बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसे देवास से दस्तयाब किया है