गंगधार: चौमहला में आम नागरिक समिति ने ग्रीन चौमहला मिशन किया शुरू, 5000 पौधे लगाने का लिया लक्ष्य
चौमहला में आम नागरिक समिति ने मानसून के दौरान 5000 पौधे लगाने का अभियान शुरू किया है। इसके तहत राजकीय विद्यालय व मुक्तिधाम परिसर में 150 पौधे लगाकर मिशन की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम नीम व पीपल के पौधे लगाए गए, जिसके साथ ही विभिन्न प्रजातियों के 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य लिया, साथ ही सभी आम नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनका संरक्षण करने की अपील की है।