गंगधार: बोरखेड़ी आंजना के आम रास्तों पर कीचड़, जलभराव से ग्रामीण आक्रोशित, शिकायत करने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
बोरखेड़ी आंजना गांव के लोग आम रास्ते में जलभराव की समस्या से परेशान है। कई बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। ग्रामीणों ने बताया की गांव के आम रास्तों पर लंबे समय से कीचड़ बना हुआ है। बच्चे स्कूल जाते समय फिसल जाते है, गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बना रहता है, कई बार प्रशासन को समस्या से अवगत कराया पर समस्या जस की तस बनी हुई है।