चौकी नियामतपुर स्थित मां बुढ़िया काली मंदिर में गुरुवार को बैसाखी पूजा का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। अमावस्या की रात मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान परंपरा के अनुसार पाठा बलि भी दी गई।