बयाना: बयाना के एडवोकेट सुंदर शर्मा बने हिंदू महासभा के प्रदेश विधि परामर्शदाता
बयाना उपखंड के भगोरी गांव निवासी एडवोकेट सुंदर शर्मा को अखिल भारत हिंदू महासभा का प्रदेश विधि परामर्शदाता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश महामंत्री भागीरथ पिलानिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि महाराज और प्रदेश अध्यक्ष पवन कुमार पूनिया की सहमति से की।